फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साई ने देखी स्पोटस हॉस्टल की संभावनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
स्पोर्ट्स अथारिटी ऑफ इंडिया के रीजनल डायरेक्टर राजिंदर सिंह ने गुरुवार को शहर में साई के नए स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए प्रस्तावित स्थलों का मुआयना किया। रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचकर वहां मौजूद संसाधनों की जानकारी लेने के अलावा रीजनल डायरेक्टर ने रामगढ़ताल में प्रस्तावित वॉटर स्पोर्ट्स पार्क के लिए भी खाका तैयार किया।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे चार सदस्यीय टीम रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंची और सबसे पहले ग्राउंड, बैडमिंटन एवं कुश्ती हॉल, डारमेट्री, तरणताल, खेल छात्रावास और बाक्सिंग हॉल का निरीक्षण किया। यहां की सुविधाओं एवं असुविधाओं के बारे में संबंधित स्पोर्ट्स ट्रेनरों से जानकारी ली। इसके बाद क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एवं स्पोर्ट्स कॉलेज के प्रधानाचार्य एके पांडेय के साथ वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज, रामगढ़ ताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें