फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपने ही जाल में फंस गया पीडब्लयूडी का बाबू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के दफ्तर में सोमवार को जब एक विभागीय अलमारी खुली तो जो राज सामने आया, उससे विभाग के कर्मचारी से लेकर अफसर तक सभी ने दांतों तले उंगली दबा ली। पता चला कि इसी दफ्तर का हिस्सा होते हुए एक साथी कर्मचारी जेई, एई, एक्सईएन की फर्जी शिकायतें शासन में करता रहा और मैनेज कराने के नाम पर शिकायत के दायरे में आने वाले से मोटी रकम भी वसूलता रहा। इस पर्दाफाश के बाद एक्सईएन ने कैंप बाबू नंदलाल की सेवा समाप्ति के लिए मुख्य अभियंता को पत्र लिखा है।
तमाम कर्मचारियों की मौजूदगी में जब अलमारी खुली तो कई ऐसे शिकायती पत्रों की कॉपियां मिलीं, जो इसी महकमे के कर्मचारी या अफसर को आधार बनाकर की गई थीं। लगभग एक करोड़ की एमबी के गायब पन्नों की फोटो कॉपी भी उसी आलमारी में मिली जिसके चलते कई लोगों पर तलवार लटक रही थी। कम्हरिया घाट पुल के अप्रोच कार्य की एमबी विभाग के जेई ने कर के लगभग एक करोड़ का भुगतान कर दिया था। ताक में लगे बाबू ने मापी पुस्तिका से 12 पेज उड़ा दिए। साथ ही मुख्यमंत्री से लेकर प्रमुख सचिव लोक निर्माण को रामनाथ मिश्रा के नाम से शिकायती पत्र भेज दिया। शिकायत की प्रति जब मुख्य अभियंता के माध्यम से अधिशासी अभियंता के पास आई तो सभी के हाथ पांव फूल गए। हर कोई यह पता लगाने में जुटा कि किसने एमबी से पन्ने उड़ाए हैं। शिकायत में इस्तेमाल के लिए कुछ पैड निर्मला वर्मा के नाम के भी मिले।
विज्ञापन

अलमारी के साथ ये बात भी खुली कि अपनों की शिकायतों के फर्जी पत्र तैयार कराके बचाने के नाम पर खासी वसूली भी की गई। इस खेल में शामिल एक और से रकम के बंटवारे का विवाद होने पर अपने के हाथों ही ब्लैकमेल होने के संकेत मिले तो विवाद की वजह बने शख्स को मुखबिर की तरह इस्तेमाल करके यह जाना गया कि इस सारे खेल का राज संघ भवन की अलमारी में कैद है।
विज्ञापन

इस जानकारी के बाद अधिशासी अभियंता एके सिंह ने यह संदेश दिया कि वह जल्द यहां से जा रहे हैं। जाने से पहले सभी विभागीय साथियों के संग सहभोज की प्लानिंग है। इस न्यौते पर जब सभी खंडों के कर्मचारी एकत्रित हो गए तो पूरे वाकये की जानकारी देकर अलमारी खोली गई। कागज हटते गए और परत-दर-परत राज सामने आने से हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें