फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट स्कूलों में गरीब बच्चों का दाखिला 15 तक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत प्राइवेट स्कूलों में गरीब बच्चों के दाखिले के लिए तीसरे चरण में आवेदन 15 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे। दो चरणों में अब तक 1047 बच्चों का चयन किया जा चुका है।
विज्ञापन

दो चरणों में चयनित बच्चों का दाखिला नए शैक्षिक सत्र में शुरू हो जाएगा, जबकि तीसरे और चौथे चरण में चुने गए बच्चों का दाखिला इसके बाद होगा। नगर शिक्षा अधिकारी ब्रह्मचारी शर्मा के अनुसार दो चरणों में कुल 1741 आवेदन पत्र मिले थे। प्रथम चरण में 249 बच्चों का चयन किया गया था। द्वितीय चरण में 1059 आवेदन सही पाए गए थे, जिसमें 798 का चयन किया गया है। छह साल या उससे ऊपर के बच्चों का नामांकन कक्षा एक में किया जाएगा। अगर छात्र छह साल से कम उम्र का है तो संबंधित स्कूल प्रशासन अपने विचार से एलकेजी या यूकेजी (प्री प्राइमरी) में दाखिला कर सकते हैं। अभिभावक आवेदन ऑनलाइन के साथ मैनुअल भी कर सकते हैं। अगर कोई अभिभावक किसी कारण से ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहा है तो वह बीएसए कार्यालय में भी आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें