फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के बेड़े में शामिल हुए 408 रिक्रूट

Fri, 19 Aug 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
2016 बैच के प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियो के दिक्षांत प्ररेड मे भाग लेते जवान । - फोटो : Mahesh Kumar
विज्ञापन
पुलिस ट्रेेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण ले रहे 408 रिक्रूट शुक्रवार को पासिंग आउट परेड के बाद पुलिस के बेड़े में शामिल हो गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी मोहित अग्रवाल ने परेड की सलामी लेकर रिक्रूटों को देश सेवा की शपथ दिलाई। इस मौके पर बड़ी संख्या में रिक्रूट के घरवाले भी पीटीएस के मैदान में पहुंचे हुए थे।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह सात बजे पीटीएस (पुलिस ट्रेनिंग स्कूल) के मैदान में बैंड की धुन के बीच प्रभारी एएसपी सत्यपाल सिंह ने प्रशिक्षण पूरा करने वाले 408 सिपाहियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि आईजी मोहित अग्रवाल ने मार्चपास्ट की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद आईजी ने सभी रिक्रूटों अच्छा इंसान बनने की नसीहत दी और देश सेवा की शपथ दिलाई।

पीटीएस प्रभारी सत्यपाल सिंह ने बताया कि छह महीने पहले 420 रिक्रूट प्रशिक्षण लेने आए थे। पांच बीच में ही चले गए, जबकि सात फेल हो गए। ट्रेनिंग पूरा करने वाले रिक्रूटों को अब कुशीनगर और मिर्जापुर भेजा जाएगा। आईजी ने ट्रेनिंग के दौरान इनडोर व ओवरऑल टॉप करने वाले राज बहादुर, आउटडोर में राजेश कुमार और इंटरव्यू में टॉप करने वाले मनोज कुमार को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर पुरस्कृत किया। ड्रोन कैमरे से हुई परेड की रिकार्डिंग पीटीएस एएसपी सत्यपाल सिंह ने बताया कि पासिंग आउट परेड की ड्रोन कैमरे से रिकॉर्डिंग कराई गई है। इसे सुरक्षित रखने के साथ ही इच्छुक रिक्रूटों को भी उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि पहली बार किसी परेड की ड्रोन कैमरे से रिकॉर्डिंग कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें