फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पर्व : 40 बसें दिल्ली भेजी गईं

Fri, 04 Nov 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
रेलवे बस स्टेशन पर बस पर चढने के लिए लगी भीड़। - फोटो : Shivharsh Dwivedi
विज्ञापन
छठ पर्व पर यात्रियों को लाने के लिए गोरखपुर और बस्ती मंडल के विभिन्न डिपो से 40 बसें दिल्ली भेजी गईं। ये बसें शनिवार तक वापस आ जाएंगी। छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। इधर से जाने वालों की नहीं, बल्कि दिल्ली से गोरखपुर और बस्ती मंडल के विभिन्न कस्बों व जिलों में आने वालों की काफी तादाद है। ट्रेनें इस समय पूरी तरह से फुल चल रही है। लिहाजा यात्रियों का सारा दबाव रोडवेज की बसों पर हैं।
विज्ञापन


दोनों मंडलों में संचालित डिपो में करीब 666 बसें हैं। इनमें से करीब 137 बसों का संचालन लखनऊ, कानपुर, आगरा और दिल्ली रूट पर नियमित तौर पर किया जाता है। मगर छठ पर्व पर यात्रियों के दबाव को देखते हुए 40 अतिरिक्त बसों का संचालन दिल्ली रूट पर बृहस्पतिवार को किया गया है। इससे यात्रियों को यात्रा में सुगमता होगी। इसके अलावा बिहार की ओर यूपी की सीमा तमकुही तक रोडवेज बसों का संचालन छठ पर्व पर किया जा रहा है। 15 लाख रुपये प्रतिदिन आय बढ़ी  गोरखपुर। दिवाली के बाद छठ पर्व को देखते हुए सामान्य दिनों में रोडवेज की आय 15 लाख रुपये प्रतिदिन बढ़ गई है। सामान्य दिनों में रोडवेज को 60 लाख रुपये की आय होती थी, जो बढ़ करके अब 75 लाख हो गई है।  गोरखपुर, राप्तीनगर डिपो पर बढ़ी भीड़ दिल्ली के अलावा गोरखपुर और राप्तीनगर डिपो से लिंक रोड पर चलने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। बृहस्पतिवार को कुशीनगर, महाराजगंज, पडरौना, देवरिया के अलावा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाली बसों में यात्रियों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन


छठ को लेकर बसों में भीड़ का दबाव है। जिन रूटों पर यात्रियों का दबाव बढ़ने की सूचना मिलती है। उस रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाता है। दिल्ली रूट पर गोरखपुर और बस्ती मंडल से 40 अतिरिक्त बसें भेजी गई हैं।
- एसके राय, एआरएम, गोरखपुर-बस्ती मंडल डेंजर जोन पर लगेगा बैनर, लाल झंडी भी लगेगी मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने छठ घाटों के निरीक्षण के बाद नदी में डेंजर जोन के पास बैनर और लाल झंडी लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही छठ व्रतियों की बेहतर सुविधा के लिए हर संभव व्यवस्था करने का निर्देश दिया। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त बीएन सिंह के साथ मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने राजघाट, तकिया घाट, हनुमान गढ़ी और डोमिनगढ़ घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने राजघाट पुल के पूर्वी और पश्चिमी छोर पर नदी के गड्ढों को भरने, लाल झंडी लगाने, पथ प्रकाश की बेहतर व्यवस्था करने और छोटा हाईमास्ट लगाने का निर्देश दिया। उन्होंने हनुमान गढ़ी घाट पर नदी के कटान को जेसीबी लगाकर भरने का निर्देश दिया। इस दौरान पार्षद रविंद्र निषाद, विजेंद्र अग्रहरी, वीसी पटेल, आरके मिश्रा, काली प्रसाद गुप्ता, सुनील जोशी, मो. आरिफ सिद्दीकी आदि मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें