गोरखपुर। जिले में बिना मान्यता के चल रहे बारह विद्यालयों पर बेसिक शिक्षा विभाग ने गुरुवार को कार्रवाई की है। इन सभी विद्यालयों को बंद कराते हुए, नियमों के अंतर्गत संचालन का निर्देश दिया गया। एक दिन पहले ही बेसिक शिक्षा विभाग ने मान्यताविहीन विद्यालयों पर कार्रवाई के लिए 20 ब्लॉकों को तीन जोन में बांटकर कार्रवाई शुरू करने का एलान किया था।
बृहस्पतिवार से खंड शिक्षा अधिकारियों की अगुवाई में कार्रवाई शुरू हुई । इसकी रिपोर्ट तैयार करने के लिए तीन प्रभारी बनाए हैं। छापेमारी की शुरूआत खजनी के इलाके से शुरू हुई, जहां दो विद्यालयों को बंद कराया गया। चरगांवा के तीन विद्यालय कार्रवाई की जद में आए। वहीं, नगर क्षेत्र के सात विद्यालयों पर कार्रवाई की गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों पर शासन सख्त है। ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर कार्रवाई होगी।
ये विद्यालय बंद कराए गए
एसएस एकेडमी, वर्मा कॉलोनी
वीके चिल्ड्रेन एकेडमी रीड साहब धर्मशाला
टीपू सुल्तान, तुर्कमानपुर
नेशनल कान्वेंट स्कूल तुर्कमानपुर
कृष्णा पब्लिक स्कूल, बिछिया
आरएन पब्लिक स्कूल, मोहद्दीपुर
आरएन पब्लिक स्कूल, महेवा
उदय सरस्वती प्राथमिक विद्यालय, चरगांवा
लाल चंद प्राथमिक विद्यालय, चरगांवा
ग्रामोदय प्राथमिक विद्यालय, चरगांवा
लिटिल फ्लावर पब्लिक स्कूल, भौवाबाजार, खजनी
आदर्श विद्या मंदिर स्कूल, बढ़नी, खजनी