गोरखपुर। भाजपा के मतगणना एजेंटों को बुधवार को केंद्रीय चुनाव कार्यालय मोहद्दीपुर में प्रशिक्षण दिया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह और महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव की मौजूदगी में कहा गया कि सभी एजेंट तड़के 5.30 बजे केंद्रीय चुनाव कार्यालय आएंगे, फिर एक साथ गोरखपुर विश्वविद्यालय जाएंगे। किसी कार्यकर्ता को मोबाइल के साथ नहीं आना है। मतगणना स्थल पर मोबाइल का इस्तेमाल प्रतिबंधित है।
महानगर अध्यक्ष ने कहा कि मतगणना में किसी तरह की गड़बड़ी दिखे तो तुरंत चुनाव अधिकारी से शिकायत करें। टेबल के पास डटे रहें। एक-एक मतों की गणना पर निगाह रखनी है। इस मौके पर राम जियावन मौर्य, पीके मल्ल, ओम प्रकाश, राजेश गुप्ता, देवेश श्रीवास्तव, बृजेश मणि मिश्र, अच्युतानंद शाही, रणंजय सिंह जुगनू, रमेश गुप्ता, हिमांशु, अजय सिंह, सतपाल सिंह और विशाल मौजूद रहे
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।