फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में तैनात लेखपाल के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग

विज्ञापन
मऊ में लेखपाल की हत्या के विरोध में धरना देते डुमरियागंज के लेखपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज/शोहरतगढ़/इटवा। जनपद मऊ में कार्यरत लेखपाल धीरज सिंह की हत्या के विरोध में उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर लेखपालों ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। वहीं लेखपाल के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग कर पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने की अपील की गई।
विज्ञापन


सदर तहसील के अध्यक्ष सुधीर श्रीवास्तव की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर अनूप यादव, पंकज मिश्र, शिवशंकर, कृष्ण भूषण द्विवेदी, विनय पांडेय, प्रदीप आदि मौजूद रहे। वहीं तहसील मुख्यालय डुमरियागंज पर संगठन के तहसील अध्यक्ष रमेशचन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन हुुआ। रमेशचन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि मऊ में कार्यरत लेखपाल धीरज सिंह प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना में किसानों के आधार कार्ड, बैंक पास बुक इत्यादि का संकलन कर रहे थे। इस योजना में 2 हेक्टेयर से अधिक भूमि धारण करने वाले कृषकों को योजना का लाभ नहीं दिया जाना है। धीरज सिंह के क्षेत्र के 4-5 कास्तकार इसी सिलसिले में उनके आवास पर बात करने आए थे। अपात्रों का नाम सूची में सम्मिलित करने के लिए दबाव बना रहे थे। धीरज सिंह द्वारा शासनादेश का हवाला देते हुए अपात्रों का नाम सम्मिलित करने से मना कर दिया जिससे उन लोगों द्वारा हत्या कर दी गई। लेखपालों ने एक स्वर में हत्या के दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी, मृतक परिवार के आश्रितों को मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री विवेकाधीन कोष से 50 लाख की आर्थिक सहायता, मृतक की पत्नी को पेंशन दिलाने की मांग की है। राजेश प्रताप मणि, गंगोत्री प्रसाद पांडेय, जग्गूलाल, विजय बहादुर चौरसिया, अशोक कुमार तिवारी, देवेन्द्र कुमार राठौर जियालाल, रामपूजन आदि मौजूद रहे।

शोहरतगढ़ में तहसील परिसर में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में लेखपालों ने धरना दिया। इस दौरान लेखपालों ने मऊ जिला में कार्यरत लेखपाल धीरज सिंह के हत्यारों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी के साथ पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद देने की मांग सरकार से की। लेखपालों के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन एसडीएम अनिल कुमार को देकर समस्या के समाधान की मांग की। मंत्री रामदेव यादव, सुरेंद्र यादव, सदर लेखपाल रामजतन, उमेश गौतम, विवेक पांडेय, रजनीश, रमेश जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इटवा में जनपद मऊ में लेखपाल की हुई हत्या के विरोध में तहसील परिसर में लेखपालों ने तहसील अध्यक्ष अमरजीत चौधरी की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। तहसील लेखपाल संघ के मंत्री सुनील श्रीवास्तव, नवीन कुमार चौधरी, परमात्मा मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें