शहर के लाल मेजर नीरज को सेना मेडल
- आतंकियों के सफाए पर रक्षा मंत्रालय ने किया एलान
- गणतंत्र दिवस पर मिलेगा शहर के लाल को सम्मान
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर के जांबाज सैन्य अधिकारी मेजर नीरज कुमार को उनकी बहादुरी और आतंकियों के सफाए के लिए रक्षा मंत्रालय ने सेना मेडल देने का एलान किया है। उन्हें ये पुरस्कार गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में प्रदान किया जाएगा। सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर और आर्मी स्कूल में कार्यरत युगल प्रसाद के बेटे नीरज ने इंटर की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल और स्नातक इस्लामियां कॉलेज ऑफ कामर्स में हुई। 2008 में नीरज का लेफ्टिनेंट पद पर हुआ।
मूलरूप से चिलुआताल के ग्राम जीतपुर के रहने वाले नीरज को ये पुरस्कार उनके अदम्य साहस, आतंक विरोधी अभियान के दौरान सफल नेतृत्व क्षमता और उच्चकोटि की बहादुरी का प्रदर्शन करने पर मिला है। इस उपलब्धि मां उषा देवी, बहन प्रतिभा कुमारी, पत्नी अंकिता, बेटी यशिका समेत आर्मी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल त्रिपाठी, उप्र प्रधानाचार्य सीपी पांडेय समेत अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों ने बधाई दी है।