फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल से 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित

Wed, 09 Jan 2019 01:31 AM IST
ajay Kumar Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
विज्ञापन
बैंक हड़ताल की वजह से 200 करोड़ का लेन देन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
गोरखपुर। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल का व्यापक असर देखने को मिला। दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन स्टेट बैंक को छोड़कर राष्ट्रीयकृत और प्राइवेट तमाम बैंकों के अधिकारी एवं कर्मचारी हड़ताल पर रहे। इससे करीब 200 करोड़ का लेनदेन प्रभावित हुआ। शाम से एटीएम में भी कैश की उपलब्धता कम हो गई।
विज्ञापन


बैंकिंग क्षेत्र के संगठनों ऑल इंडिया बैंक इंप्लॉइज एसोसिएशन (एआइबीइए) और बैंक इंप्लॉइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (बीइएफ आई) से संबद्ध यूपी बैंक इंप्लॉइज यूनियन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मंगलवार को बैंक कार्यालयों पर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान केंद्र सरकार की आर्थिक और श्रम नीतियों को जनविरोधी बताया गया। कर्मियों ने बैंकों के निजीकरण और विलय, एनपीए और बैंकों में स्थायी कार्यों के लिए आउटसोर्सिंग का विरोध किया।

इसके बाद यूपी बैंक इंप्लॉइज यूनियन के बैनर तले पीएनबी, आंध्रा बैंक, केनरा बैंक, देना बैंक, ओरिएंटल बैंक ऑफ कामर्स, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया, महाराष्ट्रा बैंक, सिंडीकेट बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक व इलाहाबाद बैंक के अधिकारी व कर्मचारी जुबिली रोड स्थित पीएनबी शाखा पर एकत्र हुए। जुलूस के रूप में बैंककर्मी विजय चौराहा, गणेश चौराहा, गोलघर, कचहरी चौराहा, टाउनहाल होते हुए वापस पीएनबी जुबिली शाखा पर पहुंचे। यहां सभा को यूनियन के अध्यक्ष केके तिवारी, जिला मंत्री यूपीएन सिंह, आनंद शेखर वर्मा, संदीप चौबे, रविंद्र मणि त्रिपाठी, आलोक रंजन सिन्हा, राजेश सिंह, आशुतोष सिंह, मुरार जी श्रीवास्तव, वीपी श्रीवास्तव एवं ओपी त्रिपाठी समेत कई लोगों ने सभा को संबोधित किया।

पूर्वांचल बैंककर्मी भी हड़ताल में शामिल

गोरखपुर। ऑल इंडिया रिजनल रूरल बैंक इंप्लॉइज एसोसिएशन से संबद्ध पूर्वांचल बैंक आफि सर्स एसोसिएशन के सदस्य भी मंगलवार को हड़ताल पर रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल प्रताप सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के अप्रैल 2018 के ग्रामीण बैंकों के समानता के निर्णय को इसकी मूल भावना के अनुरूप लागू करने समेत विभिन्न मांगों के लिए हड़ताल हो रही है। हड़ताल बुधवार को भी जारी रहेगी। संचालन एसोसिएशन के महामंत्री सुरेश चन्द्र श्रीवास्तव ने किया। धरने को एसोसिएशन के महामंत्री शिवम श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, अजय कुमार शर्मा, स्वामीनाथ मौर्य, नवीन कुमार श्रीवास्तव, रामचंद्र विनायक सहस्त्रबुद्दे, पवन पांडेय, केएन सिंह, सुदेश कुमार, रविशंकर सिंह, मुद्रिका प्रसाद उपाध्याय, दीपक श्रीवास्तव, केपी सिंह, बृजभूषण सिंह, जयप्रकाश श्रीवास्तव आदि ने भी संबोधित किया।

हड़ताल में शामिल रहे बीमाकर्मी

गोरखपुर। ऑल इंडिया इंश्योरेंस इंप्लॉइज यूनियन के आह्वान पर गोरखपुर डिवीजन के कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल रहे। इसकी वजह से एलआईसी के मंडल कार्यालय के अलावा सभी 22 शाखाओं में कामकाज ठप रहा। उनकी मांगों में 2009 के बाद तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती नहीं होने, अगस्त 2017 से वेतन पुनर्निर्धारण नहीं होने, पुरानी पेंशन बहाल करने, सार्वजनिक क्षेत्र का निजीकरण का विरोध करने, न्यूनतम मासिक वेतन 18 हजार रुपये करने आदि मांग शामिल है। मंडल कार्यालय के गेट पर धरना प्रदर्शन के दौरान अध्यक्ष वीपी राय, महामंत्री रूपेश पांडेय, अध्यक्ष ताहिर अली एवं अजय सिंह ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें