फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट से महिला की मौत

Fri, 23 Nov 2018 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
माैत की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाटा। क्षेत्र के पैकौली गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग को पार करते दौरान शुक्रवार को बोलेरो की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


पैकौली गांव की रहने वाली 55 वर्षीय प्रभावती देवी गांव के सामने गुजरी हाईवे को पार कर दूसरी तरफ जा रही थीं। उसी समय कसया की ओर से गुजरी तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें चपेट में लिया। घटना के बाद जब तक लोग जुटे, चालक वाहन लेकर भागने में सफल हो गया था। लोगों ने घायल महिला को हाटा सीएचसी पहुंचा, जहां डॉक्टर ने देखते ही महिला को मृत घोषित कर दिया।

इधर सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने सुकरौली पुलिस चौकी के पास से बोलेरों को पकड लिया। कोतवाल गजेंद्र राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटना करने वाली बोलेरों को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इधर हादसे में महिला की मौत होने से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। गांव के लोग भी घटना से गमगीन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें