फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणित पढ़ाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गणित पढ़ाने के लिए शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। बीआरसी सदर सभागार में कक्षा छह के विद्यार्थियों को गणित पढ़ाने वाले शिक्षकों को अध्यापन व्यवस्था में सुधार के लिए प्रशिक्षण दिया गया। तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन सोमवार को शिक्षकों को गणित विषय ठीक ढंग से पढ़ाने के लिए जरूरी जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण को संबोधित करते हुए सह समन्वयक रेयाज अहमद खां ने कहा कि गणित विषय में कमजोर विद्यार्थियों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए सभी ब्लॉकों में स्थित परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिले के प्रत्येक ब्लॉक के गणित विषय के तीन-तीन शिक्षकों को प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए बुलाया गया है। जो प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपने बीआरसी में उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह व अमरनाथ वर्मा ने गणित विषय के बेहतर शिक्षा के लिए शिक्षकों को जरूरी टिप्स दिए। सह-समन्वयक सुधाकर राय ने गणित विषय को बेहतर ढंग से पढ़ाने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर जितेंद्र कुमार, विनय कुमार मिश्र, मुंद्रिका प्रसाद, उत्तम सिंह, विद्यासागर प्रजापति, बृजमोहन राव, ब्रजभूषण, नित्यानंद राय, मनोज कुमार, राजवीर कुशवाहा, विजय लक्ष्मी पांडेय, सत्येंद्र कुमार आदि शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें