फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की बिटिया बिखेरेगी हॉकी की चमक

Thu, 21 Feb 2019 02:18 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला ब्यूूूराे
विज्ञापन
प्रीति दुबे - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। शहर की स्टार हॉकी खिलाड़ी प्रीति दुबे पहली बार एक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने गोरखपुर आ रही हैं। वो यहां 25 फरवरी से तीन मार्च तक वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय प्राइज मनी महिला आमंत्रण हॉकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन



2014 से कभी जूनियर तो कभी सीनियर टीम इंडिया की सदस्य रहीं फारवर्ड खिलाड़ी प्रीति दुबे अर्जेंटीना, नीदरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, चीन और आस्ट्रेलिया में अपनी स्टिक का जादू दिखा चुकी हैं। बचपन से ही प्रीति खेल के प्रति बेहद संजीदा रहीं है। पांचवीं क्लास में रेलवे क्लब की ओर से आयोजित 200 और 400 मीटर की दौड़ में प्रीति ने जब पहला स्थान प्राप्त किया तो तभी पिता ने उसे खेल में आगे बढ़ाने की ठान ली थी।


मूल रूप से खजनी के भेउसा गांव की रहने वाली प्रीति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बौलिया रेलवे कॉलोनी स्थित एनई रेलवे गर्ल्स इंटर कॉलेज से की। इसके बाद उन्होंने वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज से आगे की पढ़ाई की और खेल का प्रशिक्षण लिया। 2014 में वह जूनियर महिला हॉकी टीम का हिस्सा बनीं तो इसी साल सीनियर टीम में भी शामिल हुई। प्रीति के पिता एके दुबे पूर्वोत्तर रेलवे में शंटिंग मास्टर और मां मिथिलेश दुबे गृहणी हैं। परिवार में भाई फनीश दुबे और उनकी पत्नी खुशबु दुबे शामिल हैं।

विज्ञापन

महाराष्ट्र इलेवन की ओर से एस्ट्रोटर्फ पर उतरेंगी प्रीति

सेंट्रल रेलवे से खेलने वाली प्रीति दुबे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में महाराष्ट्र इलेवन की टीम से उतरेंगी। इस टीम में मध्य रेलवे और पश्चिम रेलवे के कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें रेनुका यादव, एच लालराउतफली और प्रीति ओलंपिक गेम्स में भारतीय टीम की सदस्य रही हैं। वहीं पिंकी देवी, लीली चानू, दिव्या, जसविंदर कौर भी अपनी चमक बिखेरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें