फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

550 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री, 19 को गोल्ड मेडल

Fri, 24 Aug 2018 01:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
gold medal - फोटो : getty
विज्ञापन
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) का दीक्षांत समारोह शुक्रवार की सुबह 11 बजे बहुउद्देशीय भवन में शुरू हो जाएगा। मुख्य अतिथि मेट्रोमैन ई. श्रीधरन होंगे और अध्यक्षता राज्यपाल तथा कुलाधिपति राम नाईक करेंगे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर चिकित्सा एवं प्राविधिक शिक्षामंत्री आशुतोष टंडन मौजूद रहेंगे। समारोह में 19 मेधावियों को गोल्ड मेडल तथा 550 विद्यार्थियों को उपाधि दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्वत यात्रा से होगा। इसमें कुलाधिपति समेत 27 विद्वतजन शामिल होंगे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी आईटीआरसी के आर्य भट्ट हॉल में किया जाएगा। वहां बैठकर भी विद्यार्थी कार्यक्रम को देख सकेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। गुरुवार को कुलपति प्रो. श्रीनिवास सिंह की मौजूदगी में रिहर्सल भी किया गया। एक-एक बिंदुओं पर कुलपति ने जिम्मेदारों से समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।

आईटीआरसी भवन के सामने पार्किंग

एमएमएमयूटी परिसर में आईटीआरसी भवन के सामने पार्किंग की व्यवस्था की गई है। जबकि कुलाधिपति कुलपति आवास के रास्ते कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगे। जगह-जगह दिशा सूचक पट्टिका भी लगाई गई है।

हर सौ मीटर पर गार्ड रहेंगे

मुख्यद्वार से कार्यक्रम स्थल तक हर सौ मीटर पर एक गार्ड की ड्यूटी लगाई है। अतिथियों और गणमान्य लोगों को कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने में मदद करेंगे। वहीं कालोनी का गेट सुबह नौ बजे बंद कर दिया जाएगा। यहां रहने वाले लोग वर्कशाप के रास्ते बाहर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें