फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13,264 अभ्यर्थी परीक्षा से गैरहाजिर

Mon, 30 Jul 2018 01:05 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
परीक्ष्ाा देकर केंद्र से बाहर निकलीं युवतियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) परीक्षा रविवार को शहर के 44 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई।
विज्ञापन


आयोग की ओर से केंद्र दूर निर्धारित किए जाने का असर इस परीक्षा में भी देखने को मिला। करीब 65 फीसदी अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए। 20362 अभ्यर्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि महज 7098 ही परीक्षा में शामिल हुए।

परीक्षा सुबह 11:30 से 1:30 बजे तक हुई। 13,264 अभ्यर्थी इसमें शामिल नहीं हुए। केंद्रों पर सुरक्षा के खास इंतजाम किए थे। हर केंद्र पर एक दरोगा, महिला सिपाही और तीन तीन पुुरुष सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। परीक्षा के पेपर ले जाने वाले वाहनों के साथ अलग से पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन


सुरक्षा घेरा के बीच ही परीक्षा केंद्रों पर पेपर पहुंचाए गए। पुलिस अफसरों ने लगातार केंद्र का दौरा किया। परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों का आगमन शनिवार की रात से शुरू हो गया था।

गणित के टेढ़े सवालों ने उलझाया

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा के लिए गोरखपुर में गणित विषय का केंद्र बनाया गया था। परीक्षा में अभ्यर्थियों को गणित के टेढ़ सवालों ने खूब परेशान किया। अभ्यर्थियों ने बताया कि सवाल घुमाकर पूछे गए थे। उन्हें हल करने में काफी समय खर्च हो रहा था। टाइम मैनेजमेंट इस परीक्षा के दौरान बड़ी चुनौती बनकर उभरी है। गणित में त्रिकोणमिति और बीज गणित के सवालों ने अभ्यर्थियों को खूब छकाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें