गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बीए सामान्य वर्ग का प्रवेश मंगलवार को खत्म हो गया है। विशेष कोटे के प्रवेश 14 जुलाई को होंगे। जबकि बीबीए में बुधवार को भी प्रवेश लिया जाएगा। उधर, बीएससी जीव विज्ञान, गणित और गृहविज्ञान में प्रतीक्षा सूची और पिछड़ा व अनुसूचित जाति तथा बीकॉम में सामान्य श्रेणी के विशेष कोटा और पिछड़ा व अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों का प्रवेश 13 व 14 जुलाई को सुबह 10 बजे से होगा। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कट ऑफ जारी कर दिया गया है, अभ्यर्थी वेबसाइट से काउंसिलिंग लेटर डाउनलोड कर सकते हैं। बीए प्रवेश संयोजक प्रो. हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि मंगलवार को बीए में 389 प्रवेश लिए गए। भूगोल व राजनीति विज्ञान की सभी सीटों पर प्रवेश पूरा हो गया है।
विभिन्न पाठ्यक्रमों के कट ऑफ
बीएससी जीव विज्ञान (प्रवेश परीक्षा के अंक)
समस्त संवर्ग 241.5 से 246.5
ओबीसी प्रथम लिस्ट 114 से 223 या उससे अधिक
एससी प्रथम लिस्ट 82.5 से 183
एससी-एसटी प्रथम लिस्ट : 147 या इससे अधिक अंक
ओबीसी (प्रतीक्षा सूची) : 225.5 से 217.5, प्रवेश 13 जुलाई
एससी (प्रतीक्षा सूची) : 174 से 182.5, प्रवेश-14 जुलाई
-
बीएससी गृहविज्ञान
समस्त संवर्ग : 138 से 155.5
ओबीसी : 93 या अधिक
एससी : 117 या अधिक, प्रवेश-13 जुलाई
समस्त संवर्ग प्रतीक्षा 137.5 से 64.5, प्रवेश-14 जुलाई
-
बीसीए
ओबीसी : 265 या अधिक
एससी: 183 या अधिक
एससी एसटी: 99 या अधिक ( यूनिवर्सिटी कर्मचारी के सभी पाल्य का प्रवेश 13 जुलाई)
ओबीसी: 265 से 234 तक
एससी 182.5 से 144, प्रवेश-14 जुलाई
बीएससी गणित
समस्त संवर्ग में 234.5 से 222 (प्रतीक्षा सूची के प्रवेश-13 जुलाई)
ओबीसी 217.5 या अधिक,
दिव्यांग पिछड़ा वर्ग 60 या अधिक,
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पाल्य- 99 या अधिक
भूतपूर्व सैनिक पाल्य- 102 या अधिक
एससी- 168 या अधिक
दिव्यांग - 114 या अधिक
कार्यरत सैनिक पाल्य - 136.5 या अधिक
एससी एसटी- 159 या अधिक
ओबीसी प्रतीक्षा सूची- 217 से 213
एसटी - 167.5 से 162 अंक (प्रवेश-14 जुलाई)
बीकॉम
सामान्य श्रेणी कार्यरत सैनिक पाल्य : 227.5 से 198 तक, प्रतीक्षा सूची 13 जुलाई
ओबीसी- 249 या इससे अधिक
दिव्यांग में 270 या इससे अधिक
सैनिक पाल्य, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पाल्य 175 या इससे अधिक
भूतपूर्व सैनिक पाल्य- 237 या इससे अधिक
सैनिक पाल्य - 240 या इससे अधिक
एससी- 195 या इससे अधिक
दिव्यांग - 168 या इससे अधिक
अनुसूचित जनजाति - 228 या अधिक (प्रवेश-13 जुलाई)
ओबीसी- प्रतीक्षा सूची में 248 से 243 तक
भूतपूर्व सैनिक पाल्य- 236.5 से 174 तक
कार्यरत सैनिक पाल्य- 239.5 से 204
एससी- प्रतीक्षा सूची- 194.5 से 186
दिव्यांग- 167.5 से 96 तक
एसटी- 227.5 से 180 प्रवेश 14 जुलाई।