फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में छात्रनेताओं ने हंगामा किया

Tue, 10 Jul 2018 01:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल
विज्ञापन
गोरखपुर। प्रवेश के बाद स्नातक कक्षाओं में मनपसंद विषय न मिलने से नाराज विद्यार्थियों के साथ छात्रनेताओं ने हंगामा किया। हालात बेकाबू हुए तो मुख्य नियंता और कला वर्ग के प्रभारी प्रो हिमांशु चतुर्वेदी भी पहुंच गए और उन्होंने नियमों का हवाला देकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन


छात्रनेताओं ने विषय आवंटन में अनियमितता बरते जाने का आरोप लगाकर नारेबाजी शुरू कर दी। उनका कहना था कि जानबूझकर छात्रों को उनकी पसंद का विषय नहीं दिया जा रहा है। मुख्य नियंता ने उनसे वार्ता कर बताया कि सभी छात्रों को एक ही विषय नहीं दिया जा सकता है। हर विषय का ग्रुप बना है और उसी के हिसाब से विषय आवंटित किए गए हैं।

फोर्स तैनात, खुद एसपी सिटी भी पहुंचे

गोरखपुर यूनिवर्सिटी में स्नातक प्रवेश में छात्रनेताओं के हंगामे के बाद मंगलवार को भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई। एसपी सिटी खुद तीन थानों की पुलिस के साथ पहुुंचे और काफी देर तक रहे। मुख्य नियंता प्रो गोपाल प्रसाद ने रविवार को छात्रनेताओं द्वारा समन्वयक के साथ धक्कामुक्की को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी से सुरक्षा के संबंध में बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें