फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स का जलभराव दूर करने को तोड़ी स्कूल की दीवार

Mon, 09 Jul 2018 12:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
नगर निगम टीम को एम्स के पास अतिक्रमण को हटाने में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स परिसर में जलभराव के लिए जिम्मेदार स्कूल की दीवार नगर निगम की टीम ने ध्वस्त कर दी। हालांकि इस दौरान निगम की टीम को विरोध का भी सामना करना पड़ा। इस दीवार की वजह से नाले के पानी का बहाव रुक गया था। इससे एम्स परिसर में पानी भर गया था। अब नगर निगम करीब 150 फीट नाला बनाकर रामगढ़ताल तक जाने वाले बड़े नाले में जोड़ देगा।
विज्ञापन


शनिवार को नगर निगम की टीम ने महादेव झारखंडी से रामगढ़ ताल के नाले का सर्वे किया था। इसमें कई स्थानों पर अतिक्रमण मिला था। इसके बाद रविवार को जीडीए के अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त प्रेमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में निगम की इंफोर्समेंट टीम जेसीबी, पोकलेन मशीन के साथ पहुंची। टीम ने सिंघड़िया में मेरी टाइम स्कूल की ओर से नाले को ब्लॉक कर बनाई गई दीवार ध्वस्त कर दी। अपर नगर आयुक्त डीके सिन्हा ने बताया कि पुलिस बल की मौजूदगी से लोगों का विरोध सफल नहीं हुआ। सख्ती कर उन्हें शांत करा दिया गया। इस दौरान मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी, मनोज श्रीवास्तव, पीएन गुप्ता, राघवेंद्र प्रताप सिंह, लाल बहादुर पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें