पार्टी नेताओं के साथ बैठक करते रामगोविंद चौधरी।
- फोटो : Amar Ujala
सदर संसदीय सीट के तहत सभी विधानसभा कार्यालयों में शनिवार को हुई बूथ, सेक्टर प्रभारी और पर्यवेक्षकों की बैठक में सपा नेताओं ने पार्टी प्रत्याशी प्रवीण निषाद को जिताने के लिए कार्यकर्ताओं को अपनी पूरी ताकत लगा देने का आह्वान किया। शहर विधानसभा की बैठक को संबोधित करते हुए नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के सभी नेता सिर्फ अपने मन की बात करते हैं। उन्हें किसानों, बेरोजगारों, गरीबों के दर्द की कोई चिंता नहीं। भाजपा सरकार की सभी योजनाएं पूंजीपतियों को ही लाभ दिलाने वाली हैं।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की ओर से गोरखपुर फ र्टिलाइजर और एम्स का शिलान्यास किए दो साल का समय बीतने को है, मगर अब तक कहीं चहारदीवारी का भी काम नहीं पूरा हो सका। गोरखपुर में महेसरा पुल और गीडा भवन का निर्माण समाजवादी सरकार ने कराया था, जिसका सीएम योगी ने उद्घाटन कर उसे अपनी योजना बता दी।
उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है, किसान आर्थिक संकट में घिरते जा रहे हैं। किसान को फ सल की लागत बराबर भी मूल्य भी नही मिल रहा है। भाजपा ने वादा किया था कि वह लागत मूल्य में 50 प्रतिशत अतिरिक्त जोड़कर उसको लाभप्रद समर्थन मूल्य देगी। कर्जमाफ ी के नाम पर चंद रकम के लिए किसानों का मजाक उड़ाया गया। बैठक में सपा के जिलाध्यक्ष प्रहलाद यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व मंत्री एसपी यादव समेत कई सपा नेता मौजूद रहे।