फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता छात्र का चौथे दिन भी सुराग नहीं

Wed, 24 Jan 2018 11:02 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
शोहरतगढ़(सिद्धार्थनगर)। शिवपति पीजी कॉलेज के हॉस्टल से रविवार दोपहर से लापता छात्र मनीष शुक्ल का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस छात्र की खोजबीन में हाथ-पांव चला रही है लेकिन कामयाबी नहीं मिल रही।
विज्ञापन


चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौरा बाजार निवासी राजेंद्र शुक्ल का पुत्र मनीष शुक्ल (22) रविवार दोपहर करीब दो बजे हो गया था। मनीष के रुम पार्टनर अभिषेकनाथ मिश्र ने बानगंगा बैराज पर सोमवार की सुबह जैकेट व पानी में तैरते जूते की सूचना छात्र संघ अध्यक्ष नसीर को दी थी। मौके पर पहुंच कर पुलिस तफ्तीश में जुट गई थी। मनीष का फोन कॉलेज में पढ़ रहे एक छात्र के पास बरामद हुआ। पुलिस ने मनीष के फोन का कॉल डिटेल भी पता कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने लापता छात्र के करीबी छात्र-छात्राओं से गहन पूछताछ भी की। इसके बाद भी किसी नतीजे तक नहीं पहुंच पाई है।

बुधवार को एएसपी अरविंद मिश्र, सीओ सुनील सिंह, एसओ शमशेर बहादुर सिंह समेत परिवारीजन मनीष की तलाश में बानगंगा बैराज पर दिन भर खोजबीन में जुटे रहे। विधि विज्ञान प्रयोगशाला टीम के वेदप्रकाश मिश्र, प्रवीण शुक्ल व सुनील यादव ने हॉस्टल में जाकर मनीष के कमरे की जांच-पड़ताल भी की। लापता छात्र मनीष का कोई सुराग न मिलने से परिजन किसी अनहोनी की आशंका से सहमे हुए हैं। एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि लापता छात्र मनीष शुक्ल की तलाश जारी है।
विज्ञापन


हॉस्टल में बेरोकटोक होती थी आवाजाही
शिवपति पीजी कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल में बेरोकटोक छात्र-छात्राओं का आना-जाना लगा रहता था। हॉस्टल के इंचार्ज भी छात्रावास में नहीं रहते। इसकी शिकायत छात्र नेता नसीर अहमद ने पूर्व में ही कॉलेज के प्राचार्य एपी चंद से की थी। फिर भी कॉलेज प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। लापता मनीष के करीबी छात्रों से पुलिस की पूछताछ में यह भी पता चला कि हॉस्टल में छात्राओं का भी आना-जाना लगा रहता था। इस संबंध में प्राचार्य एपी चंद ने कहा कि हॉस्टल में छात्राओं के आने-जाने की जानकारी उन्हें नहीं है। हालांकि उन्होंने स्वीकारा कि छात्रावास अधीक्षक डॉ. महेंद्र गिरी कभी-कभी ही हॉस्टल में जाते थे। इसकी शिकायत हॉस्टल के छात्रों ने की थी।

नेपाल से भी जुड़े हो सकते हैं तार
चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौरा बाजार निवासी मनीष के पिता राजेंद्र शुक्ल मूलरूप से नेपाल के कपिलवस्तु (तौलिहवा) के सड़वा गांव के रहने वाले हैं। कुछ वर्ष पूर्व वह गौरा बाजार में आकर जीवनयापन कर रहे थे। पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है। बुधवार को राजेंद्र के नेपाल के रिश्तेदारों से भी पुलिस ने पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें