फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘होमगार्ड की मौत के लिए कमांडेट जिम्मेदार’

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। उत्तर प्रदेश होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी एवं कर्मचारी एसोसिएशन की मंडलीय बैठक रविवार को हुई। इसमें संगठन के बहराइच जिला अध्यक्ष की हार्ट अटैक से मौत का जिम्मेदार वहां जिला कमांडेंट को मानते हुए कार्रवाई उन पर की मांग की गई। साथ ही विभिन्न मांगों के लिए एक फरवरी से आंदोलन का निर्णय लिया गया। अमहटघाट स्थित शिवमंदिर परिसर में रविवार को हुई बैठक की शुरूआत बहराइच जिला अध्यक्ष गजराज पाठक को श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इस दौरान वक्ताओं ने बहराइच के जिला कमांडेंट पर प्रताड़ना का आरोप लगाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अध्यक्षता कर रहे प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश यादव ने कहा कि योगी सरकार से काफी उम्मीदें थीं लेकिन होमगार्ड मंत्री अनिल राजभर ने अभी तक कुछ नहीं किया। प्रदेश अध्यक्ष मुकेश त्रिवेदी के आह्वान पर एक से चार फरवरी तक डीएम कार्यालय परिसर में धरना, पांच फरवरी 18 से जीपीओ लखनऊ में कार्य बहिष्कार कर धरना दिया जाएगा। मांगें पूरी होने के बाद ही आंदोलन खत्म होगा। उदय नरायन तिवारी ने कहा कि भाजपा की कई प्रांतों में सरकारें हैं जहां होमगार्डों को यूपी से बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। प्रमोद सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2017 का भुुगतान अभी तक नहीं किया गया। वहीं राजमणि यादव और धर्मात्मा प्रसाद शुक्ल ने ड्यूटी में अनियमितता का मुद्दा उठाया। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने किया। बाद में सर्वसम्मत से जीतेंद्र कुमार को गौर ब्लॉक का अध्यक्ष चुना गया। संतराम मौर्य, रामदास, रूपेश, पारसनाथ मौर्य, हरिशंकर गुप्ता, विकास पटेल, राजेश मिश्र, राजबहादुर वर्मा, कृष्णकमल, सुभाष मिश्र, राम सूरत उपाध्याय, सुभाष चंद्र पांडेय, संतोष कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें