फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
Bike Accident
विज्ञापन
छावनी(बस्ती)। हाईवे पर राम जानकी मार्ग तिराहे के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वाहन के मैकेनिक की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। जिनमें से दो को सीएचसी हर्रैया और दो का छावनी में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।फैजाबाद से बस्ती की तरफ जा रही कार छावनी के राम जानकी तिराहे के पास पहुंची। उसी समय बाइक से सड़क पार कर रहे अमोढ़ा निवासी 50 वर्षीय सईद आलम को कार ने चपेट में ले लिया। जिससे उनकी घटना स्थल पर मौत हो गई। इस हादसे के बाद अनियंत्रित हुई कार हाइवे के किनारे सवारी के इंतजार में खडे़ राजाबाजार पुरानी बस्ती निवासी सीताराम, उनकी पत्नी सुनीता और छावनी के प्रतापगढ़ गांव निवासी सुल्तान और मोहम्मद सैद को भी चपेट में ले लिया, जिससे सभी घायल हो गए। सीताराम और सुनीता को इलाज के लिए सीएचसी हर्रैया भेजा गया। प्रतापगढ़ गांव के दोनों घायलों का इलाज छावनी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें