संतकबीरनगर। दिल्ली के रहने वाले एक युवक से मदद के नाम पर टप्पेबाज नकदी, मोबाइल आदि लेकर भाग गया। दिलशाद कॉलोनी पुरानी दिल्ली निवासी सुनील कुमार वर्मा पुत्र राधेश्याम वर्मा ने बताया कि वह शुक्रवार को खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरा। महुली जाने के लिए सवारी के बारे में एक युवक से पूछताछ की। उस युवक ने खुद को महुली जाने का झांसा दिया और अपने भाई को बाइक के साथ यहां आने की जानकारी दी। आरोप है बिंजरिया में एक जगह ले गया,जहां पर एक युवक बाइक लेकर खड़ा था। आरोप है कि मदद करने के नाम पर उसका बैग लेकर चला गया और फिर नहीं लौटा। बैग में 11750 रुपये, तीन मोबाइल, पैन कार्ड, आधार कार्ड , डाईविंग लाइसेंस और कपड़ा आदि रखा था। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।