संतकबीरनगर। कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक आरोपी पर दुष्कर्म और चार अन्य पर घटना में सहयोग करने का केस दर्ज किया। आरोपी युवक पर बहला फुसला कर युवती को गोवा ले जाने और फिर जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि उसके गांव का ही रहने वाला युवक 26 अप्रैल को उसे बहला फुसला कर गोवा लेकर चला गया। जहां डरा धमका कर उसकी इच्छा के खिलाफ बलात्कार किया। आरोप है कि गलत हरकत की वीडियो क्लिप और फोटो बना कर इंटनेट पर डाल देने की धमकी देकर बार- बार बलात्कार करता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने लात से पेट में मार कर गर्भ को गिरा दिया। घटना में आरोपी परिवार की चार अन्य लोगों ने भी मदद की। उसने पुलिस को सूचना दिया,लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसकी वजह से मजबूर होकर उसने कोर्ट की शरण ली। कोतवाल वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म करने और अन्य चार लोगों पर सहयोग करने का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा,उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।