फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशाल लेकर सड़क पर उतरीं आंगनबाड़ी वर्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। मानदेय बढ़ाने समेत कई मांगों को लेकर 20 दिनों से नगर निगम पार्क में धरना दे रहीं आंगनबाड़ी वर्करों एवं हेल्परों ने शनिवार को मशाल जुलूस निकाला। नगर निगम पार्क शुरू हुआ मशाल जुलूस कचहरी चौराहा, एमपी कॉलेज होते हुए शास्त्री चौक पहुंचकर समाप्त हुआ। यहां सभा कर आंगनबाड़ी वर्करों ने सरकार पर जमकर निशाना साधा।
शनिवार को काफी संख्या में आंगनबाड़ी व सहायिकाएं मशाल लेकर नगर निगम पार्क से निकलकर जिस भी रास्ते से गुजरीं, उधर पूरा रास्ता जाम हो गया। सभी शास्त्री चौक पर इकट्ठा हुईं। यहां आयोजित सभा में मालती देवी ने कहा कि चुनाव से पूर्व भाजपा ने वादा किया था कि सरकार बनने पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय संतोषजनक कर दिया जाएगा। सरकार बने छह महीने बीत गए, मगर आंगनबाड़ी वर्करों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। हमारे सब्र का बांध टूट गया है। अगर सरकार ने हठधर्मिता नहीं छोड़ी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान ममता सिंह, प्रतिभा सिंह, सरिता चौधरी, सरिता चौहान, किरन वर्मा, पूनम वर्मा, अर्चना चौहान, गायत्री, नाहिदा, गीता पांडेय, शशिकला, सपना, प्रियंका सिंह आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें