फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 मंजिला ही होगा बालरोग संस् थान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
मेडिकल कॉलेज में निर्माणाधीन बालरोग चिकित्सा संस्थान 10 मंजिला ही होगा। अग्निशमन विभाग की आपत्ति के बाद शासन ने कार्यदायी संस्था को एक सप्ताह में एक और ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव भेजने के साथ अन्य विकल्प सुझाने को कहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में करीब 300 करोड़ से 14 मंजिला बालरोग चिकित्सा संस्थान का निर्माण चल रहा है। नक्शे में ऊंचाई मानक से अधिक होने के कारण अग्निशमन विभाग ने एनओसी देने से मना कर दिया। जानकारी शासन तक पहुंची तो वहां से भी मानक के विपरीत नक्शा बनाने पर कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के पेंच कसे गए। प्रस्तावित भवन के नक्शे में 56 मीटर ऊंचाई तय थी, लेकिन अग्निशमन विभाग ने 45 मीटर से अधिक ऊंचे भवन को एनओसी देने से इनकार कर दिया। इस पर कार्यदायी संस्था के इंजीनियर अग्निशमन विभाग के निदेशालय भी गए लेकिन वहां से भी निराशा हाथ लगी। जानकारी मिलने पर विशेष सचिव शमीम अहमद खान ने कार्यदायी संस्था के प्रबंध निदेशक को कड़ा पत्र लिखा। साथ ही 11 मीटर की ऊंचाई को समायोजित करने के लिए सप्लीमेंट्री ब्लॉक बनाने का प्रस्ताव मांगा। उन्होंने इसके लिए दूसरे विकल्पों को भी सुझाने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें