फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में महिलाओं ने उठाया खेल और खरीदारी का लुत्फ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
एसोसिएशन आफ मैसोनिक लेडीज, खत्री सभा एवं सिंधी समाज के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को मैत्री मेले का आयोजन बैंक रोड के एक मैरेज हाल में हुआ। मेले में महिलाओं ने भरपूर आनंद उठाया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की धर्मपत्नी राजी सत्यार्थ पंकज ने इसका शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं ने सार्थक उद्देश्य से एकजुट होकर मैत्री मेले का आयोजन किया है। इसकी सराहना की जानी चाहिए। ऐसे आयोजनों से महिलाओं की प्रतिभा लोगों के सामने आती है। विशिष्ट अतिथि आईजी रेलवे के धर्मपत्नी मुक्ता भागवानी और पूर्व मेयर अंजू चौधरी ने भी आयोजन की सराहना की। सिंधी धर्मगुरु माया देवी के मंत्रोच्चारण के बीच अतिथियों ने फीता काटा। कार्यक्रम संयोजक मीरा कर्मचंदानी ने बताया कि शहर में ऐसा पहली बार हो रहा है जब तीन महिला संस्थाएं मिलकर किसी मेले का आयोजन कर रही हैं। मेले से होने वाली आय से इंसेफेलाइटिस मरीजों की मदद की जाएगी।
विज्ञापन

आयोजन में पूर्वी नारायण, मीरा कर्मचंदानी, पूनम खुल्लर, निकिता अस्थाना, वीथिका माथुर, रश्मि माथुर, रश्मि शुक्ला, किरन अवस्थी, आरती श्रीवास्तवा, हनी श्रीवास्तव, डॉ. ऊषा कुमार, भारती श्रीवास्तव, रचना, सबीहा, शालिनी, नमिता, रश्मि तोलानी, हिना तुलसानी, मंजू केसवानी, अंजू मलहोत्रा, निरूपमा, त्रिशाला, गुरुजीत, सपना, नीलम, समझना कंडेल, रश्मि आनंद, पवी मेहरोत्रा, रेखा आदि की सहभागिता रही।
विज्ञापन


सजाए गए थे 54 स्टाल
मेले में 54 स्टाल सजाए गए थे। इनमें विभिन्न प्रकार के वस्त्र, उपयोगी वस्तुएं, दीपावली, करवा चौथ आदि से संबंधित सामान, सजावटी सामान, आर्टिफीशियल ज्वेलरी आदि रखे गए थे। महिलाओं ने परिवार के साथ देर शाम तक मेले में खरीदारी की। साथ ही अनेक मनोरंजक गेम्स का आनंद भी लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें