फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णिमा तक डायवर्ट रहेगा ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शहर में शाम के वक्त निकलना हो तो डायवर्जन प्लान पर गौर करने के बाद ही निकलें, वरना जाम में फंस सकते हैं। दुर्गापूजा मेले की भीड़ देखते हुए शुक्रवार से यातायात में कुछ परिवर्तन किया गया है। एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि आम-आवाम और आयोजकों की सुविधा को देखते हुए शहरी क्षेत्र में मार्ग में परिवर्तन का फैसला लिया है।शाम चार बजे से डायवर्जन प्रभावी होगा।
विज्ञापन


ऐसे होगा डायवर्जन
- बडे़वन से शहर की तरफ भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित होगा।
- पुरानी बस्ती करुआ बाबा से मंगल बाजार की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर रेलवे रोड से निकाला जाएगा।
- सिविल लाइन से गांधीनगर की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट कर मालवीय रोड से निकाला जाएगा।
- मालवीय रोड तिराहे से गांधीनगर की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को मालवीय रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
- दक्षिण दरवाजे से पांडेय बाजार की ओर जाने वाली ट्रैफिक को डायवर्ट कर रेलवे स्टेशन रोड से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें