फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यापारी को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के हरनाखोर गांव के पास शनिवार की देर शाम बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर सराफा व्यापारी को लूट लिया। उसके पास से लाखों के आभूषण व नकदी लेकर बदमाश फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जगह-जगह नाकेबंदी की, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

भनवापुर गांव निवासी बंसीधर की सरोथर कठौतिया गांव के खान चौराहे पर सराफा की दुकान है। बंसीधर शाम 7 बजे दुकान बंद कर वह घर जा रहे थे। महतिनिया खुर्द से हरनाखोर गांव के बीच लाल रंग की बिना नंबर वाली बाइक पर सवार बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने उनके बैग से सोने-चांदी के आभूषण व नकदी लूटकर वे भनवापुर की ओर फरार हो गए। व्यापारी ने तत्काल सौ नंबर पर सूचना दी। त्रिलोकपुर थाना पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में नाकेबंदी कर छानबीन की। व्यापारी के मुताबिक बैग में 3 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व 30 हजार रुपये नकद थे। सीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें