फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान न करने पर काट दें बिजली : एमडी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। सरकारी अस्पतालों के अलावा अन्य सभी बकायेदार सरकारी विभागों की बिजली सप्लाई भुगतान न करने पर तत्काल प्रभाव काट दी जाएगी। इन बकायेदारों को विभाग पहले बकाये के भुगतान के लिए नोटिस भेजेगा, अगर इसके बाद भी ये भुगतान नहीं करते तो बिजली कटौती की कार्रवाई की जाएगी। ये बातें बुधवार को पूर्वांचल वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अतुल निगम ने बैठक के दौरान मौजूद अधिकारियों से कहीं।
विज्ञापन

वाराणसी में हुई बैठक में सख्त रुख अख्तियार करते हुए उन्होंने कहा कि पावर कॉरपोरेशन द्वारा पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम को 20 लाख नए कनेक्शन देने का लक्ष्य दिया गया है। लो वोल्टेज की समस्या दूर करने के जिम्मेदारी एसडीओ और अवर अभियंताओं की होगी। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि एसडीओ और अवर अभियंताओं के उपभोक्ताओं के फोन उठाने में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी अधीक्षण अभियंताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में ओवरलोडेड ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार एवं शहरी क्षेत्र में शनिवार को कैंप लगाकर राजस्व वसूली और बिलिंग में सुधार करने के निर्देश दिए। बैठक में गोरखपुर जोन के मुख्य अभियंता एके सिंह, अधीक्षण अभियंता शहर एके सिंह, ओपी यादव, आरएन सिंह, आरके सिंह, मुकेश कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें