फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान की शह पर बेटे को रेप के केस में फंसाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने मंगलवार को खलीलाबाद तहसील दिवस में शिकायत की कि गांव के प्रधान की शह पर कुछ लोग उसके बेटे को मारा-पीटा और बाल काट कर गांव में घुमाया। इसके बाद झूठे रेप के मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दिया।
विज्ञापन

महिला का आरोप है कि 28 जुलाई की रात करीब दस बजे उसका बेटा गांव के चौराहे पर स्थित ताड़ी की दुकान पर अपनी दादी को भोजन देने गया था। लौटते समय रास्ते में पहले घात लगाए कुुछ लोग प्रधान की शह पर बेटे को पकड़ लिए और बुरी तरह से पीटा। बेटे की गुहार पर वह दौड़कर गईं तो लोग उसे भी अपशब्द कहे। इन लोगों ने बेटे के बाल कैंची से काटकर गांव में घुमाया और 100 नंबर पर सूचना देकर पुलिस बुला ली। बाद में पता चला कि उसके बेटे को झूठे रेप के मुकदमे में फंसाकर जेल भिजवा दिया गया। पुलिस पर भी गुहार अनसुनी करने और थाने से भगा देने का आरोप मढ़ा। एसपी ने बताया कि रेप के मामले में आरोपी जेल गया है। वैसे महिला आरोप लगाई है कि कुछ लोग उसके बेटे को पकड़ कर मारे-पीटे और बाल काट कर गांव में घुमाए। इस मामले की जांच कराई जाएगी। वहीं एसओ संजय सिंह ने बताया कि आरोपी पर रेप का आरोप लगा। उसके बाद केस दर्ज कर गिरफ्तारी करके मंगलवार को जेल भेज दिया गया। यदि रेप के आरोपी की मां की तरफ से तहरीर मिलेगी तो उसकी भी जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें