फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ हत्या का केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। टेढ़ी गांव के एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह मुकदमा मृतक के पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव निवासी संजय पांडेय का शव शनिवार को सिरसिया कला गांव के पास गन्ने के खेत में मिला था। संजय के पिता जगदीश पांडेय ने शनिवार की देर रात में ही थाने पहुंचकर गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ तहरीर देते हुए हत्या का आरोप लगाया। उनका आरोप था कि खेत अपने नाम से लिखवाने में असफल होने पर उस व्यक्ति ने जानमाल की धमकी दी थी और उनके पुत्र को शराब पिलाकर जान ले ली। उनकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्रदीप नाम के व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इस संबंध में नेबुआ नौरंगिया थाने के एसओ राजेश कुमार सिंह ने कहा कि मृतक के पिता की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें