फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा व्यवसायी का सोना, नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। कस्बा में एक सराफा दुकानदार का बैग सुबह उसके काउंटर से ही रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। बैग में 30 ग्राम सोना, पांच हजार रुपये नकद, दो मोबाइल व दुकान की तिजोरी की चाभी रखी थी। पलक झपकते बैग चोरी होने की सूचना से बाजार में सनसनी फैल गई। एसपी व विधायक ने दुकान पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस इस मामले में संदेह के आधार पर दो लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सेवरही कस्बा निवासी सराफा व्यवसायी संदीप वर्मा की तमकुहीराज बाजार में दुकान है। शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह दुकान पहुंचे और काउंटर पर बैग रख कर बगल में पूजा के लिए पानी लेने चले गए। कुछ ही मिनट में लौटे तो बैग गायब था। व्यवसायी ने डॉयल 100 और तमकुहीराज पुलिस चौकी को सूचना दी। सराफा दुकानदार का बैग चोरी होने की खबर से अगल-बगल के दुकानदार भौंचक रह गए। दुकान पर भीड़ एकत्र हो गई। घटना की सूचना एसओ तरयासुजान के अलावा एसपी यमुना प्रसाद को भी दी गई। एसपी यमुना प्रसाद दुकान पर पहुंचे और मामले की जानकारी लेने के साथ ही सामने की दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा। डॉग स्क्वॉड ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। संदेह के आधार पर दो युवकों से पूछताछ हो रही है। एसपी ने इस मामले का शीघ्र खुलासा करने का निर्देश दिया है।
घटना की जानकारी होने पर तमकुहीराज के विधायक अजय लल्लू भी पहुंच गए। विधायक ने बढ़ते अपराध पर चिंता जताते हुए घटना का शीघ्र पर्दाफाश की मांग की। एसओ तरयासुजान सत्येंद्र कुंवर के अनुसार इस मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें