फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्तकी के साथ नाचने को लेकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के गांव सिंघनजोड़ी में बुधवार की रात एक शादी समारोह के दौरान आर्केस्ट्रा पार्टी की नर्तकी के साथ नाचने की बात को लेकर मारपीट हो गई। बाराती पक्ष के एक युवक की पिटाई के बाद माहौल और गर्मा गया। बाद में कुछ प्रतिष्ठित लोगों ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम सभा जंगल शंकरपुर से बुधवार को कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिंघनजोड़ी में बारात गई थी। रात में आर्केस्ट्रा चल रहा था। इस दौरान एक नर्तकी के साथ डांस करने की बात को लेकर बाराती-घराती पक्ष के कुछ युवकों में कहासुनी होने लगी। माहौल शांत कराने गए एक युवक को किसी ने थप्पड़ मार दिया। इससे बात और बिगड़ गई। बारात में मारपीट की सूचना पर गांव के संभ्रांत लोग भी वहां पहुंचे और बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। विवाद के चलते अधिकांश लोग रात में ही वहां से वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें