फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्ज यिों और फलों की खेती लाभप्रद:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोठीभार। निचलौल ब्लाक अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र वसूली में आयोजित दो दिवसीय गोष्ठी में डीएम ने साक, सब्जी और बागवानी से जुड़े किसानों का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने सरकारी मदद को कृषकों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया और पांच प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बुधवार को कृषि विज्ञान केंद्र बसुली में आयोजित एकीकृत राष्ट्रीय बागवानी मिशन के दो दिवसीय बागवानी मेला व कृषक गोष्ठी का शुभारंभ डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने दीप जलाकर किया। उन्होंने कहा कि साक-सब्जी और फलों की बागवानी से किसान लाभ उठा सकते हैं। उद्यान में रुचि रखने वाले किसानों को सरकार से मदद भी दी जा रही है। किसान वैज्ञानिक पद्धति से साक, सब्जी, फल तैयार कर ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।
उपनिदेशक उद्यान गोरखपुर मंडल वीके मिश्रा ने कृषकों को विभिन्न प्रकार के योजनाओं से मिलने वाली सरकारी मदद के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने औद्यानिक योजनाओं का लाभ लेनेे की सलाह दी। इस दौरान प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र बसुली वीपी सिंह, जिलाउद्यान अधिकारी भूषण प्रसाद, सिसवां ब्लाक प्रभारी सतीश श्रीवास्तव, सहायक निरीक्षक विकास श्रीनेत ने भी किसानों को संबोधित किया। मिठौरा, निचलौल और सिसवां ब्लॉक के पांच प्रगतिशील कृषकों राकेश पटेल- देउरवां, नागेंद्र त्रिपाठी- करौता, जनार्दन पटेल- परसा राजा, जनार्दन यादव- खेसारी और राहत अली-वसूली को डीएम ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यान विभाग ने किया दो दिवसीय गोष्ठी का आयोजन
पांच प्रगतिशील कृषकों को सम्मानित किया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें