फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन में डॉ. पर्थ को दोहरा खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गोरखपुर। सशस्त्र सीमा बल ने गुरुवार को क्षेत्रीय मुख्यालय में अंतर वाहिनी बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें संयुक्त चिकित्सालय के सहायक कमांडेंट डॉ. पर्थ परवार ने बेहतरीन प्रदर्शन कर सिंगल्स का खिताब अपने नाम किया। वहीं डबल्स में डॉ. पर्थ ने प्रशिक्षु केंद्र के सहायक कमांडेेंट अनील यादव साथ मिलकर दोहरे खिताब पर भी कब्जा जमाया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 43वीं वाहिनी, सेक्टर मुख्यालय, संयुक्त चिकित्सालय और प्रशिक्षु केंद्र गोरखपुर की टीमें शामिल हुईं। उद्धघाटन डीआईजी प्रशिक्षु केंद्र पीएस चूड़ावत ने किया। विजेताओं को अंतर क्षेत्रक बैडमिंटन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 3वीं वाहिनी लखीमपुर खीरी भेजा जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर डीआईजी संयुक्त चिकित्सालय एसएसबी, आरडी शर्मा कार्मिक अधिकारी (प्रशासन) ओपी साहू, रमेश सेरावत, आशिष नैथानी, अनिल यादव, हरपाल सिंह, एसके बोरा, आरके पाढ़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें