फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड काउंसिलिंग: 285 विद्यार्थियों ने कराया रजिस्ट्रेशन

Wed, 07 Jun 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बीएड की काउंसिलिंग कराते अभ्यर्थी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लखनऊ यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित बीएड प्रवेश के लिए मंगलवार से गोरखपुर यूनिवर्सिटी में काउंसिलिंग शुरू हो गई। पहले दिन 285 विद्यार्थियों ने केंद्र पर पहुंचकर रजिस्ट्रेशन कराया। रैंक एक से लेकर 6500 तक के अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग के बुलाया गया था।
विज्ञापन


बारिश के बावजूद गोरखपुर यूनिवर्सिटी में सुबह नौ बजे से विद्यार्थियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। अमृता कला वीथिका के प्रवेश समन्वयक प्रो. सुशील कुमार तिवारी ने बताया कि काउंसिलिंग के लिए 150 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया। दस्तावेजों की जांच कराने के बाद 143 विद्यार्थियों ने पांच हजार की सिक्योरिटी मनी और पांच सौ काउंसिलिंग फीस जमा की, जबकि सात विद्यार्थियों के दस्तावेज पूरे ना होने पर उन्हें वापस लौटना पड़ा। वहीं मजीठिया भवन केंद्र के समन्वयक प्रो. विजय शंकर वर्मा ने बताया कि 150 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया और 142 विद्यार्थियों ने फीस जमा की। बुधवार को काउंसिलिंग के लिए रैंक 6500 से 16000 रैंक तक के विद्यार्थियों को बुलाया गया है।

मायूस लौटे स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थी
काउंसिलिंग केंद्र पर स्नातक अंतिम वर्ष के विद्यार्थी भी पहुंचे। उन्हें उम्मीद थी कि शायद यूनिवर्सिटी रिजल्ट घोषित ना होने की स्थिति में उन्हें कुछ राहत देगी, मगर ऐसा ना हो सका और विद्यार्थियों को मायूस होकर केंद्र से वापस लौटना पड़ा। इन अभ्यर्थियों को पहले चरण की काउंसिलिंग में प्रवेश करने का मौका नहीं मिल सकेगा।
विज्ञापन


ओटीपी को लेकर ना घबराएं विद्यार्थी
रजिस्ट्रेशन कराने के बाद अगर किसी विद्यार्थी को वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) नहीं प्राप्त होता है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है। कई बार सर्वर की खराबी से ऐसा नहीं हो पाता है। इन विद्यार्थियों को कॉलेज च्वाइस लॉक करने के दौरान ऑनलाइन ही दोबारा ओटीपी हासिल करने की सुविधा मिल सकेगी। प्रवेश समन्वयक प्रो. सुशील तिवारी ने बताया कि मंगलवार को रजिस्ट्रेशन कराने वाले  विद्यार्थी 24 घंटे बाद कॉलेज च्वाइस से जुड़ी जानकारी वेबसाइट से ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें