फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2396 मेधावियों को मिलेगा कन्या विद्याधन

Mon, 25 Jul 2016 08:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
विज्ञापन
सीबीएसई की छात्राएं - फोटो : PTI
विज्ञापन
आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड की छात्राओं को इस साल भी कन्या विद्याधन की राशि मिलेगी। कुल 2396 छात्राओं को यह धनराशि खाते में भेजी जाएगी। चयन का आधार मेरिट होगा। इसके लिए पांच अगस्त तक आवेदन करना जरूरी है।
विज्ञापन

छात्राओं की अपनी पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कन्या विद्याधन योजना के तहत 30 हजार रुपये दिए जाते हैं। पिछले साल ही नियम में बदलाव करके कम आय की जगह पात्रता का चयन मेरिट कर दिया गया। यूपी, संस्कृत और मदरसा बोर्ड के साथ ही आईसीएसई और सीबीएसई बोर्ड को भी इस योजना में शामिल कर लिया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक एएन मौर्या ने बताया कि सामान्य व पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए 423 अंक, अल्पसंख्यक वर्ग के लिए 378 अंक और अनुसूचित जाति व जनजाति की छात्राओं के लिए 391 अंक निर्धारित किया गया है। इससे कम अंक पाने वाली छात्राओं के आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। 

आवेदन के साथ जरूरी
सादे पेज पर छात्राओं को आवेदन करना है। इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रीयकृत बैंक के पासबुक की फोटोकॉपी, इंटरमीडिएट का अंकपत्र, एक फोटो भी लगाना है। अगर छात्रा आरक्षित वर्ग की है तो उसे जाति प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी लगानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्डवार छात्राओं की संख्या
 बोर्ड           संख्या
यूपी बोर्ड       1617
सीबीएसई        448
आईसीएसई      151
मदरसा बोर्ड       90
संस्कृत बोर्ड       90
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें