फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 217 बूथ में परिवर्तन 

Mon, 20 Jun 2016 08:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
election, amarujala - फोटो : demopic
विज्ञापन
जिले के 217 बूथों में बदलाव किया गया है। कुछ विधानसभा क्षेत्रों के कुछ बूथों को अलग किया गया है तो कुछ में संशोधन किए गए हैं। इनमें गोरखपुर शहर में सर्वाधिक 39, कैंपियरगंज में 26, पिपराइच में 36, ग्रामीण में 27, सहजनवां में 13, खजनी में 26, चौरीचौरा में 27, बांसगांव में सात तथा चिल्लूपार में 16 बूथ शामिल हैं।
विज्ञापन


सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुनरीक्षण अभियान के मद्देनजर प्रशासन ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई थी। बैठक में कहा गया कि बूथों में हुए संशोधन पर कोई आपत्ति है तो वे तीन दिन के भीतर सुझाव या आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी व एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने सभी प्रतिनिधियों से अपील की कि वे भी अपने क्षेत्र की मतदाता सूची की गड़बड़ियों को दुरुस्त करने में प्रशासन की मदद करें। कहा कि इसके लिए पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। लोगों को जागरूक  करने की जरूरत है कि वे खुद भी आगे आएं और अपने-अपने मोहल्ले, गांव और कस्बों  की मतदाता सूची की गड़बड़ियों को प्रशासन से साझा करें। बैठक में सभी एसडीएम मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें