इसके लिए मोतीराम अड्डा ट्रांसमिशन की क्षमता बढ़ाकर 1055 एमवीए कर दी गई है। इससे बिजली की आपूर्ति लगातार मिलेेगी। इसका फायदा देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के नौ लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं को भी होगा। उन्हें भी गर्मी में बिजली कटौती से राहत मिलेगी।
गर्मी की चुनौतियों से निपटने के लिए बिजली निगम ने पूरी तैयारी कर ली है। इस गर्मी में ट्रिपिंग की समस्या भी नहीं रहेगी। इससे पहले ट्रांसमिशन की क्षमता 815 एमवीए थी। इसी 10 अप्रैल से 240 एमवीए क्षमता बढ़ाई गई है। इसके जरिए गोरखपुर मंडल में बिजली की निर्बाध आपूर्ति की जाएगी। ओवरलोडिंग पर भी कटौती की जरूरत नहीं पड़ेगी। फॉल्ट कम होंगे। जब लोड बढ़ेगा तो आपूर्ति दूसरे ट्रांसमिशन पर शिफ्ट कर देंगे। तत्काल कटौती की जरूरत ही नहीं पड़ेगी। यदि फॉल्ट हुआ तो भी दूसरे ट्रांसमिशन से बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
कहां कितने बिजली उपभोक्ता
शहर उपभोक्ताओं की संख्या
गोरखपुर 75 हजार (शहरी क्षेत्र)
देवरिया 3.60 लाख
महाराजगंज 2.17 लाख
कुशीनगर 3.75 लाख
ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेगी बिजली आपूर्ति
::: शहरी क्षेत्र की तरह ही ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की समयसीमा भी बढ़ाई जा सकती है। इसके लिए ट्रांसमिशन पूरी तरह से तैयार है। सूत्रों का कहना है कि सब कुछ ठीक रहा तो इसी गर्मी से तहसील क्षेत्रों में 24 घंटे की बिजली आपूर्ति की जा सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति की समयसीमा बढ़ाई जा सकती है। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी 18 घंटे बिजली दी जाती है।
बरहुंआ से एक लाख शहरी उपभोक्ताओं को मिलती है बिजली
बरहुंआ ट्रांसमिशन से भी बिजली की आपूर्ति की जाती है। वहां एफसीआई, मोहद्दीपुर, रुस्तमपुर, लाल डिग्गी और नौसड़ उपकेंद्र को बिजली दी जाती है। इस ट्रांसमिशन से शहरी क्षेत्र के करीब एक लाख उपभोक्ता जुड़े हैं। यह ट्रांसमिशन 240 एमवीए की है।
इस गर्मी में बिजली कटौती की मार झेलनी नहीं पड़ेगी। बिजली निगम ने ट्रांसमिशन की क्षमता बढ़ी दी है। इसे उपयोग में लाया जा रहा है। अब गोरखपुर मंडल के उपभोक्ताओं को आपात कटौती का दंश नहीं झेलना होगा। शेखर अग्रवाल, मुख्य अभियंता पारेषण
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।