फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे सीएम

Sun, 04 Nov 2018 01:21 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर रविवार की शाम 4.50 बजे गोरखपुर आएंगे। वह शाम पांच बजे से छह बजे तक गोरक्षनाथ चिकित्सालय परिसर में भगवान धनवंतरि जयंती महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद वह गोरखनाथ मंदिर परिसर में एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम में भाग लेंगे।
विज्ञापन


रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सोमवार को सुबह 10:30 से 11:15 बजे तक विष्णु प्रसाद अजीत सरिया के बरगदवां स्थित वीएन डायर्स के 1200 किलोवाट के सोलर प्लांट का उद्घाटन करेंगे। दोपहर 12 बजे वह लखनऊ लौट जाएंगे। मुख्यमंत्री इस बार भी दीपावली, गोरखनाथ मंदिर में ही मनाएंगे। उनके छह नवंबर की रात शहर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


दिवाली वाले दिन दोपहर में वनटांगिया गांव जाएंगे और फिर गोरखनाथ मंदिर लौट आएंगे। रात्रि विश्राम के बाद आठ नवंबर को वह लखनऊ प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें