फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में किशोरी को बेहोश कर सामूहिक बलात्कार, वीडियो बनाया

Sun, 05 Aug 2018 01:57 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gang-rape
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके के एक गांव में 13 साल की किशोरी को नशीला पदार्थ खिलाकर सामूहिक बलात्कार करने और उसका वीडियो बनाए जाने का मामला सामने आया है। घटना 27 जुलाई की है। घटना के बाद गांव में दोनों पक्ष के बीच पंचायत करके मामले को रफा-दफा कर दिया गया था। लेकिन इसी बीच बलात्कार का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद पीड़िता की मां के तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, पॉक्सो एक्ट, आईटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


पीड़िता के मुताबिक गांव के ब्रजेश साहनी ने उसे फोन करके बुलाया था और पीपीगंज ले गया। वहां एक कमरे में खाने का कुछ सामान मंगवाया जिसे खाने के बाद वह बेहोश हो गई। होश आने पर ब्रजेश ने उसे एक वीडियो दिखाया जिसमें ब्रजेश के अलावा तीन अन्य लोग उसके साथ बलात्कार करते नजर आ रहे थे। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे चुप रहने को कहा। उनके चंगुल से छूटी किशोरी किसी तरह से घर पहुंची तो आपबीती घरवालों को बताई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ब्रजेश साहनी, शंभू साहनी, ब्रजेश के मामा एवं एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
शलभ माथुर, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें