गोरखपुर। सीएमओ के निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमहिया में एक ही हैंडराइटिंग से कइयों की हाजिरी बनती पकड़ में आई। इस पर सीएमओ ने एसीएमओ को माह में कम से कम एक बार यहां का निरीक्षण करने को कहा। साथ ही मामले की जांच कराने का आदेश दिया। सीएमओ ने दस्तक दो अभियान की प्रगति जांचने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर, सीएचसी बरही, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलवार और पीएचसी प्यासी का भी निरीक्षण किया।
मिर्जापुर और बरही में अस्पताल भवन की हालत जर्जर देखकर सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने रोगी कल्याण समिति के खाते से इसकी मरम्मत का आदेश दिया। बरही में प्रभारी चिकित्साधिकारी जनवरी से अनुपस्थित पाए गए । सीएमओ ने उक्त अवधि तक उनका वेतन बाधित करने का आदेश दिया।