फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब जूनियर बालिका नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में यूपी

Sat, 07 Jul 2018 01:05 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
फुटबाल
विज्ञापन
गोरखपुर। उड़ीसा के कटक में चल रही सब जूनियर बालिका नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में गोरखपुर की खिलाड़ियों का बेहतर प्रदर्शन जारी है। गोरखपुर की खिलाड़ियों से सजी यूपी की टीम ने शुक्रवार को आंध्रप्रदेश को 14-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। यूपी की टीम में शामिल गोरखपुर की मुस्कान ने छह और मनीषा विश्वकर्मा ने चार गोल दागे।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह आठ बजे दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू हुआ। शुरू में आंध्रप्रदेश की टीम आक्रामक दिखी, लेकिन यूपी की टीम ने बेहतरीन डिफेंस करते हुए गोल करने की उनकी हसरतों पर पानी फेर दिया। यूपी की टीम ने डिफेंस के बाद आक्रामक खेल दिखाया तो एक के बाद एक लगातार चौदह गोल दागने में कामयाब हुई। यूपी की टीम में गोरखपुर की मुस्कान खां और मनीषा के अलावा निदा इब्राहिम ने एक और गुड़िया के दो गोल करके यूपी को एकतरफा जीत दिलाई। यूपी टीम के शानदार प्रदर्शन पर यूपी फुटबॉल संघ के महासचिव मोहम्मद शम्सुद्दीन ने खुशी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें