फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘कौशल विकास योजना को साकार कर रहा है चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘कौशल विकास योजना को साकार कर रहा है चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज’
विज्ञापन

- केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री ने की चैंबर की सराहना, ट्रेनिंग हासिल करने वाली महिलाओं को दिया प्रमाणपत्र
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर।
केंद्रीय वित्तराज्य मंत्री शिवप्रताप शुक्ल ने चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज और नीट्रा के सहयोग से रेडीमेड गारमेंट तैयार करने का प्रशिक्षण हासिल करने वाली 36 युवतियों को प्रमाणपत्र दिया। उन्होंने प्रशिक्षण दिलाने में चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि सही अर्थों में देखा जाए तो चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज प्रधानमंत्री की कौशल विकास योजना को साकार कर रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ने कहा कि अगर रेडीमेड कपड़ों की तरह कपड़ा सिलने का प्रशिक्षण हासिल कर महिलाएं महीने में 15 हजार रुपये तक कमा ले रही हैं तो यह बड़ी बात है। इस दौरान चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल ने कहा कि अगर और स्थान की उपलब्धता हो तो एक साथ दो से ढाई सौ लोगों को प्रशिक्षण दिया जा सकता है। साथ ही बताया कि बुधवार से नए बैच का प्रशिक्षण शुरू किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु अजित सरिया, महासचिव प्रवीण मोदी, उपाध्यक्ष आरएन सिंह सहित नेट्रा एवं चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के पदाधिकारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें