फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति-धर्म के नाम पर नहीं मांग पाएंगे वोट

Thu, 22 Feb 2018 09:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में लोकसभा उप चुनाव को लेकर निर्वाचन अधिकारियों के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने बैठक भी की।
विज्ञापन
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग संकल्पित है। चुनाव में किसी भी तरह की भावनाएं भड़काना, जाति-धर्म के नाम पर वोट मांगने वालों पर पुलिस और प्रशासन की निगाहें हैं। ऐसे लोगों पर कार्रवाई होगी। जनसभाओं, रैली और प्रचार कार्यक्रमों की शत-प्रतिशत वीडियो रिकार्डिंग कराई जाएगी। किसी ने भी चुनाव के दौरान अराजकता फैलाने की कोशिश की तो पुलिस और प्रशासन के अफसर उससे सख्ती से निपटेंगे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सदर संसदीय सीट की चुनावी तैयारियां जांचने आए मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पत्रकार वार्ता में कहा कि निष्पक्ष चुनाव के लिए पुलिस को एनबीडब्लू (गैर जमानती वारंट) जारी करने के साथ ही सभी बड़े अपराधियों पर सख्ती करने के निर्देश दिए गए हैं। चुनाव में रुपये, शराब और प्रतिबंधित सामानों का लेनदेन न हो। लाइसेंसी असलहे जमा कराए जाएं। बताया कि प्रशासन और पुलिस को ऐसा माहौल बनाने को कहा गया है कि वोटर यह महसूस करे कि वह दबाव मुक्त है। चुनाव में जिसे जो करना है वह उसके बारे में जाने, इसके लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम को बहुत बेहतर ढंग से संपन्न कराया जाए।

उन्होंने कहा कि पहली बार उपचुनाव में सभी बूथों पर वीवी पैट मशीन का इस्तेमाल यहां किया जा रहा है। ऐसे में यह जरूरी है कि न केवल इसका प्रशिक्षण ठीक ढंग से दिया जाए बल्कि निर्वाचन में लगे कर्मचारी भी इसे समझें। मतदान वाले दिन पर्याप्त संख्या में इंजीनियर हर जगह मौजूद रहेंगे जो किसी भी ईवीएम या वीवीपैट में दिक्कत आने पर उसे दुरुस्त करेंगे। इससे पहले उन्होंने उपचुनाव से जुड़े प्रशासन एवं पुलिस के आला अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियां जांचीं। वह चुनाव को लेकर चल रही तैयारियां से संतुष्ट नजर आए। बैठक में सामान्य और पुलिस के प्रेक्षक के साथ ही कमिश्नर, आईजी, डीएम, एसएसपी समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

 

अब अज्ञानी ही उठा रहे ईवीएम पर सवाल: सीईओ


गोरखपुर। ईवीएम से जुडे़ एक सवाल पर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने एल. वेंकटेश्वर लू ने तल्ख जवाब देते हुए कहा कि ईवीएम में छेड़छाड़ की आशंका पर अब अज्ञानी ही सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आयोग कई बार इसे साबित कर चुका है कि ईवीएम में छेड़छाड़ नहीं की जा सकती। जांच में ईवीएम और वीवीपैट के नतीजे एक आए हैं। सीईओ ने कहा कि ईवीएम हार्डवेयर मशीन है। यह रिमोट से संचालित नहीं होती। चार बार इसका रेंडमाइजेशन होता है। अंतिम बार मॉक पोल के जरिए इसकी जांच की जाती है। इस बार चुनाव में ईवीएम के साथ वीवी पैट मशीन भी लगाई जा रही है जिसमें हर वोट पर पर्ची निकलेगी। किसी बूथ या केंद्र पर किसी तरह की गड़बड़ी होने पर दोनों का मिलान कर इसकी तस्दीक करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें