फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम का बीएसए दफ्तर पर छापा

विज्ञापन
बस्ती - फोटो : SELF
विज्ञापन
बस्ती। बीएसए कार्यालय की मिल रही शिकायतों का सच जानने के लिए डीएम अरविंद कुमार सिंह ने बृहस्पतिवार को दोपहर में छापा मारा। एक-एक कमरे की छानबीन की। इस दौरान बीएसए सहित कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिला।
विज्ञापन


छापामारी के दौरान मौके पर ही वरिष्ठ लिपिक संतोष गुप्त का पटल बदलने और इनके कार्यों में सहयोग करने वाले शिक्षक जय प्रकाश श्रीवास्तव को परिसर में घुसने पर रोक लगाने का आदेश डीएम ने जारी किया है। डीएम के पहुंचने की जानकारी होने के कुछ ही समय बाद बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारी पहुंचे। परिसर एवं कार्यालय की गंदगी और पत्रावलियों के रखरखाव को देखकर बीएसए पर भड़क गए। मौके पर लिखित में बीएसए से स्पष्टीकरण मांगा और कहा कि ऐसा लगता कि इस कार्यालय के कर्मचारियों पर बीएसए का कोई नियंत्रण नहीं है।

कार्यालय को नए भवन में शिफ्ट होने का निर्देश भी जारी किया। उपस्थित रजिस्टर की जांच में कई लोग नहीं थे लेकिन किसी को गैरहाजिर नहीं किया गया था। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए गैरहाजिर कराया। अचानक डीएम के पहुंच पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें