किन्नरों ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
- फोटो : Amar Ujala
किन्नर समाज ने मंगलवार को लोगों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया। युवा दर्पण ग्रुप के तत्वाधान में आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत अलग-अलग चौराहों पर लोगों से सुरक्षा के प्रति सर्तक किया गया।
गणेश चौक, गोलघर में किन्नर समाज के लोगों ने वाहन चालकों से हेलमेट लगाने और सीट बेल्ट के प्रयोग की अपील की साथ ही दो पहिया वाहन चालकों से तीन लोगों को न बैठाने की अपील की। किन्नर किरन ने कहा कि लोगों को आदत बदलनी होगी, ताकि सभी का सफर सुरक्षित रहे। एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा ने किन्नर समाज के इस प्रयास की सराहना की। इस दौरान किन्नर छोटकी, असरफी, कमल, नंदनी, काजल, शिल्पा, नैना, रत्ना, प्रिया, नेहा, आशीष, अभिषेक, प्रेमलता, प्रीति आदि उपस्थित रहे।