फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसेफेलाइटिस से पांच की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर।
इंसेफेलाइटिस से मासूमों की मौतों का सिलसिला जारी है। बीआरडी मेडिकल कॉलेज के इंसेफेलाइटिस वार्ड में 24 घंटे में बीमारी से पांच मासूमों की मौत हो गई। वहीं 15 नए मरीज भर्ती किए गए।
विज्ञापन

मृतकों में कुशीनगर के अनस (8), पवन (7), गुलाबा देवी (65), गोरखपुर की पायल ( 3.5) और देवरिया की शुभावती (60) का नाम शामिल है। वहीं भर्ती मरीजों में गोरखपुर के सात, देवरिया के तीन, सिद्धार्थनगर के दो, कुशीनगर बिहार व मऊ के एक-एक मरीज शामिल हैं। इस बीच 16 मरीज स्वस्थ करके घर भेजे गए। मेडिकल कॉलेज के आंकड़ों पर गौर करें तो जनवरी से अब तक इंसेफेलाइटिस के 1450 मरीज भर्ती किए जा चुके हैं। इनमें से 308 की इलाज के दौरान मौत हो गई। वर्तमान में इंसेफेलाइटिस वार्ड में 134 मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें