फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी मैराथन में घुनघुन कोठा के दीपक अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। गांधी जयंती पर सोमवार को लोगों को स्वच्छता और शांति का संदेश देने के लिए मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। 10 किलोमीटर लंबी मैराथन में घुनघुन कोठा के दीपक यादव को पहला, छपिया के मनीष मौर्य को दूसरा और जैनपुर के राजन भारती को तीसरा स्थान मिला। इसमें 100 से अधिक धावक शामिल हुए। इससे पहले पूर्व मेयर डॉ. सत्या पांडेय ने सिविल लाइंस स्थित चाइल्ड लाइन से मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाई, जो विभिन्न मार्गोें से होते हुए वापस चाइल्ड लाइन पहुंचकर खत्म हुई। इसका आयोजन कलाम फाउंडेशन, चाइल्ड लाइन, नई सुबह संस्था की ओर से किया गया था।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश पांडेय और विष्णु दत्त पांडेय ने किया। मैराथन के विजेताओं को मुुख्य अतिथि पूर्व मेयर सत्या पांडेय और विशिष्ट अतिथि प्रो. शरद मिश्रा, फादर जेसन, अरविंद सिंह ने पुरस्कृत किया। 50 अन्य प्रतिभागियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम में सोमेश्वर पांडेय, हरेंद्र गुप्ता, विकास अहमद, अभिषेक त्रिपाठी, एसके जायसवाल, डॉ. राम किशुन सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें